सरस्वती सायकल वितरण योजना छत्तीसगढ़


Free Cycle Application 2021| Mukhyamantri Cycle yojana Chhattisgarh Online Application | Saraswati Cycle Yojana|

छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार शासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को मुफ्त में सायकल वितरण कर रही है। 

अगर आप इस योजना के बारे में नहीं जानते तो आज हम इससे  सभी जानकारी आप तक पहुंचाएंगे।

  Mukhya Mantri Cycle Yojana 

मुख्यमंत्री सायकल योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति एवं BPL list यानि गरीबी रेखा के निचे जीवन यापन करने वाले छात्रा/लड़कियों को Saraswati Cycle Yojana के अंतर्गत मुफ्त सायकल का वितरण किया जाता है। 

                दरअसल गाँव के विद्यालयों में पढाई करने वाले अधिकतर बच्चे गरीब परिवार से होते हैं, उनके पास कमाई का जरिया भी नहीं हो पता, जैसे - तैसे वे अपने बच्चे की पढ़ाई कराते हैं, इसलिए बच्चे बड़े होते हैं तो उन्हें परिवार के साथ में काम करना अनिवार्यता हो जाता है या तो उनके गांव में 8वी तक ही स्कूल होते हैं और आगे की पढाई करने के लिए उन्हें दूर दराज के दूसरे गाँव में जाना पड़ता है, दूर दराज में स्कूल होने से अधिकतर बच्चे 8 वी तक ही पढाई करते हैं और स्कूल जाना बंद कर देते हैं इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने 2004 में इस योजना की शुरुआत की ताकि बच्चे दूसरे गाँव में जा कर भी पढाई कर सके। 

सरस्वती सायकल वितरण योजना का उद्देश्य 

  • लड़कियों के बीच शिक्षा को बढ़ावा देने व लड़को के मुकाबले लड़कियों में स्कूल छोड़ने का अनुपात काम करने के लिए। 
  •  गाँव में स्कूल सुविधा न होने पर दूसरे गाँव के स्कूलों में भी पढाई कर सके। 
  • लड़कियों में पढाई की जिज्ञाषा को बनाये रखने के लिए। 
  • छात्राओं को शाला तक आवागमन लिए सुविधाएं प्रदान करना एवं बालिका शिक्षा को पप्रोत्साहित करना। 

सरस्वती सायकल वितरण योजना के लिए पात्रता ( Saraswati cycle Yojana) 

  • छात्रा / बालिका का अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति या गरीबी रेखा के निचे निवासरत परिवार का होना अनिवार्य है। 
  • छात्रा / बालिका का 8 वी पास एवं 9 वी कक्षा में नामांकन होना जरुरी है। 
  • छात्रा / बालिका छत्तीसगढ़ का निवासी होना चाहिए।  
  • छात्रा / बालिका का नामांकन शासकीय विद्यालय  में होना चाहिए। 

चयन प्रक्रिया 

  • हितग्राही छात्रा / बालिका का चयन प्राचार्य द्वारा जाति प्रमाण पत्र एवं BPL सूचि गरीबी रेखा प्रमाण पत्र के आधार पर किया जाता है। 

Free Cycle के लिए आवेदन कैसे करें?

  • अपने स्कूल या संस्था के प्राचार्य से संपर्क करें। 
  • संस्था के डी ई ओ के पास आवेदन करें। 
  • Mukhyamantri Cycle Yojana Official Site में जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। 
आवश्यक दस्तावेज - 

  • पहचान पत्र के लिए आधार कार्ड। 
  • विद्यालय का प्रमाण पत्र। 
  • जाति प्रमाण पत्र। 
  • गरीबी रेखा प्रमाण पत्र। 
  • पासपोर्ट साइज फोटो।       

यदि आपको भी  Cycle Yojana Chhattisgarh के तहत सायकल नहीं मिला है तो हमारा यह लेख आपके लिए कामगार साबित हो सकता है। हमें Comment Box में  बताएं। 

और नया पुराने