Prasad Yojana माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, छत्तीसगढ़ | Pilgrimage center Dongargarh


प्रसाद योजना - Prasad Scheme 

भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय द्वारा देश के महत्वपूर्ण पर्यटन धार्मिक केन्द्रों को विकसित करने के लिए प्रसाद योजना प्रारम्भ वर्ष 2015 में  गई है, अभी तक देश में कुल 31 धार्मिक स्थलों का चयन किया जा चूका है, जिसमे से डोंगरगढ़  भी एक है।  Prasad Yojana के अंतर्गत माँ बम्लेश्वरी मन्दिर डोंगरगढ़ की विकास परियोजना स्वीकृत कराई गई है जिसकी लागत राशि 43 करोड़ 33 लाख रूपए है, परियोजना के अंतर्गत माँ बम्लेश्वरी देवी की पहाड़ी और प्रज्ञागिरी पहाड़ी पर पर्यटक सुविधाएं विकसित की जाएगी इसके लिए 9.50 एकड़ भूमि पर Pilgrimage  Facilities Center का विकास कार्य प्रस्तावित है जो इस परियोजना का विशेष आकर्षण होगा। माँ बम्लेश्वरी देवी का आकार श्री यंत्र जैसा दिखाई पड़ेगा, करीब 5 करोड़ 41 लाख की लगत से Prasad Yojana का क्रियान्वयन किया जायेगा 

प्रसाद परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित कार्य 
माँ बम्लेश्वरी देवी मंदिर
के  का जीर्णोद्धार करने के लिए सीढ़ियों में रेलिंग और पेयजल सुविधा, पैगोडा, सोलर प्रकाशिकरण,पार्किंग CC TV, तालाब का सौन्दर्यीकरण, Bio toilet, मेडिकल रूम और साइनेज आदि निर्मित किये जायेंगे। जिसमे करीब 7 करोड़ 45 लाख रूपये लागत राशि प्रस्तावित है। इसके साथ ही प्रज्ञागिरी पहाड़ी पर ध्यान केंद्र, पार्किंग, सीढ़ियों का जीर्णोद्धार, सोलर प्रकाशिकरण, साइनेज आदि भी निर्मित किये जायेंगे.जिनकी लागत राशि लगभग 11 करोड़ 70 लाख रूपये होगी। 
हम आपको बतादें की Pilgrimage Center के अंतर्गत ध्यान केंद्र, विश्राम गृह, प्रसाद कक्ष, सांस्कृतिक मंच, वाक रूम, सत्संग कक्ष, प्रदर्शनीय गैलरी, पेयजल, Bio toilet, landscaping  सोलर प्रकाशिकरण, और पार्किंग आदि का विकास कार्य किया जायेगा। जिसकी लगत राशी लगभग 26 करोड़ 51 लाख रुपये है, इस प्रकार कुल 43 करोड़ 45 लाख रूपये का विकास कार्य किया जायेगा। जिसकी शुरुआत भूमि पूजन के माध्यम से की जायेगी। 
फिर से अवगत करा दें कि प्रसाद योजन की सौगात भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय की ओर से मिली है, और प्रसाद योजना छत्तीसगढ़ के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है जो अबतक के भारत सरकार की ओर से पर्यटन मंत्रालय की ओर से छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास की दिशा में जो राशि उपलब्ध करायी गई है अब तक की सबसे बड़ी राशि की स्वीकृति है। और महती परियोजना का शुभारम्भ, भूमि पूजन गरिमामय से किया गया।
 
प्रसाद योजना के तहत विकास कार्य का भूमिपूजन 
Prasad Yojana के तहत विकास कार्य का भूमिपूजन 2 मार्च 2021 को डोंगरगढ़ में किया गया। प्रसाद योजना  के  इस महती परियोजना का शुभारम्भ, भूमि पूजन गरिमामय पूर्ण से किया गया। जिसमे भूमि पूजन के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के के गरिमामय मंत्री गण, विधायक एवं सांसद उपस्थित थे - 
  • श्री ताम्रध्वज साहू - मंत्री पर्यटन मंत्रालय छत्तीसगढ़ (मुख्य अतिथि) 
  • श्री संतोष पाण्डे - सांसद - संसदीय क्षेत्र राजनांदगाँव (मुख्य विशिष्ट अतिथि) 
  • श्री भुनेश्वर शोभाराम बघेल - अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवं विधायक। 
  • श्री दलेश्वर साहू - अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण एवं विधायक। 
  • श्री देवरथ सिंह - विधायक खैरागढ़। 
  • श्रीमती छन्नी चंदू साहू - विधायक। 
  • श्री धनेश पाटिला - छत्तीसगढ़ राज्य अन्त्य व्यवसायी सहकारी वित्त एवं विकास नगम। 
  • श्री सुदेश मिश्रा - अध्यक्ष नगरपालिका पार्षद ड़ोंगरगढ़। 
  • श्रीमती हेमा देशमुख - महापौर राजनांदगांव। 
  • श्रीमती गीता साहू - जिला पंचायत अध्यक्ष राजनंदगांव। 
  • श्री नारायण लाल अग्रवाल - बम्लेश्वरी ट्रस्ट समीति डोंगरगढ़। 
  • श्री विनोद खांडेकर - अध्यक्ष प्रज्ञागिरी डोंगरगढ़। 
  • विवेक वास्मीक - अध्यक्ष राजगामी सम्पदा। 
  • गुरविंदर सिंह भाटिया - अध्यक्ष गुरु सिंह सभा । 
  • श्री जगदीप खोमरे - सहायक संचालक भारत पर्यटन विभाग। 
  • श्री इसत आलम - वरिष्ट पर्यटन अधिकारी भारत पर्यटन मंत्रालय। 
भारत सरकार के Prasad Yojana का  का अनावरण मुख्य अतिथि श्री ताम्रध्वज साहू एवं उपस्थित अतिथि गण के समक्ष किया गया। 

योजना का नाम प्रसाद योजना
विभाग पर्यटन विभाग
विकाश योजना की लागत 43 करोड़ 45लाख रूपये
संचालन भारत सरकार,पर्यटन मंत्रालय
उद्देश्य पर्यटन केन्द्रों को विकसित करना
भूमि पूजन कार्यक्रम 02 मार्च 2021
कहाँ हुआ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़
प्रसाद योजना का उद्देश्य 
भारत सरकार पर्यटन विभाग के प्रसाद योजना के माध्यम से समस्त पर्यटन क्षेत्रों/केन्द्रों को व्यवस्थित एवं विकसित किया जा रहा है, Prasad Yojana के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ स्थल को चयनित किया गया है, यहाँ प्रसाद योजना के अंतर्गत पर्यटकों के लिए अनेक व्यवस्थाएं एवं सुविधाएँ प्रदान की जावेगी जो छत्तीसगढ़ के लिए बहुत ही गौरव पूर्ण है।  

प्रसाद योजना के तहत चयनित स्थल 
Prasad Yojana के तहत अभी तक 31 धार्मिक स्थलों / केन्द्रों को चयनित किया जा चूका है जिसमे से कुछ चयनित स्थलों के नाम इस प्रकार है - 
  • माँ बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़, (छत्तीसगढ़)
  • कामख्या (असम)
  • द्वारिका (गुजरात)
  • अजमेर (राजस्थान)
  • अमरावती (आँध्रप्रदेश)
  • गया (बिहार)
  • पूरी (ओड़िसा)
  • वेलान्कन्नी (तमिलनाडु)
  • अमृतसर (पंजाब)
  • कांचीपुरम (तमिलनाडु)
  • वाराणसी (उत्तरप्रदेश)
  • केदारनाथ (उत्तराखण्ड)
  • मथुरा (उत्तर प्रदेश)
प्रसाद योजना के लिए राशि 
हम सभी जानते हैं की Prasad Yojana भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा संचालित की जाती है, इस योजना के तहत माँ बम्लेश्वरी मंदिर के सीढ़ियों एवं अन्य स्थलों के जीर्णोद्धार और विकास कार्यों के क्रियान्वयन के लिए भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा कुल 43 करोड़ 45 लाख की स्वीकृति छत्तीसगढ़ सरकार को की है। 
तो हमारे भाइयों डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी मंदिर का विकास कार्य हमारे लिए गर्व की बात है, हम ए भी प्रार्थना करते हैं कि डोंगरगढ़ (छत्तीसगढ़) देश के सबसे बेहतर तीर्थ स्थलों के नाम से जाना जाये। 
मुझे आशा है की यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी धन्यवाद !

और नया पुराने