राशन कार्ड सूची में नाम कैसे देखें | CG Khadya

राशन कार्ड 

प्रत्येक राज्य सरकार अपने अपने प्रदेशों में हर गरीब परिवारों को राशन कार्ड मुहैया करा रही है ताकि राशन कार्ड के माध्यम से उन्हें उचित मूल्य दुकान पर कम से कम दाम पर राशन सामाग्री जैसे चावल, गेहूं, तेल, शक्कर, केरोसीन, चना, एवं दाल इत्यादि सामान मिल सके। प्रत्येक राज्य सरकार उचित मूल्य दुकान के माध्यम से भिन्न - भिन्न सामाग्री को भिन्न - भिन्न राशि पर उपलब्ध कराती है, कई राज्य सरकार चावल को 10 रूपए  मुहैया कराती है तो कई राज्य सरकार 1 व् 2 रूपए में चावल उपलब्ध करा रही है, जी हाँ हम बात कर रहे हैं छतीसगढ़ राज्य की जहा चावल 1 रूपए में मिलता है।                   

CG Khadya  छत्तीसगढ़ खाद्य पोषण एवं सुरक्षा अधिनियम 2012  और राष्ट्रीय खाद्य पोषण एवं सुरक्षा अधिनियम 2013 का उद्देश्य हर गरीब परिवार को अपना सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने के लिए सस्ती दामों पर खाद्य सामाग्री उपलब्ध कराना है।

राशन कार्ड का महत्त्व 
जिस प्रकार आधार कार्ड का हमारे जीवन में महत्व है उसी प्रकार राशन कार्ड भी हमारे जीवन का अति आवश्यक दस्तावेज है। राशन कार्ड का उपयोग हर सरकारी संस्थानों एवं सरकारी कार्यालयों में उपयोग में लाया जाता है

 राशन कार्ड का उपयोग 
  1. उचित मूल्य दुकान में राशन सामाग्री के लिए। 
  2. सरकारी व निजी कार्यालयों में। 
  3.  मतदाता परिचय पत्र  लिए। 
  4. जीवन बीमा के लिए। 
  5. अस्पताल में फ्री इलाज लिए। 
  6. निवास पते का पहचान के लिए।  
  7. सरकारी व निजी कार्यालयों में। 
  8. मतदाता परिचय पत्र  लिए। 
  9. जीवन बीमा के लिए। 
  10. अस्पताल में फ्री इलाज लिए। 
  11. निवास पते का पहचान के लिए।  

राशन कार्ड के प्रकार 
छत्तीसगढ़ राज्य  राशन कार्ड को चार भागों में बांटा है -
1. अंत्योदय (लाल) कार्ड ।  
2. प्राथमिकता (नीला) कार्ड। 
3. नि:शक्त जन (भूरा) कार्ड। 
4. ए. पी. एल. कार्ड।  
5. अन्नपूर्णा कार्ड।
6.  निराश्रित कार्ड।

अंत्योदय कार्ड वाले परिवार में कौन शामिल होगा ? 

1. केंद्र सरकार द्वारा समय समय पर यथा अधिसूचित विशेष कमजोर जनजाति परिवार जैसे बैगा, बिरहोर, पहाड़ी कोरवा परिवारों को शामिल किया जा सकता है। 
2. ऐसे परिवार जिनके मुखिया विधवा, परित्यक्ता या एकांकी महिला है। 
3. समस्त परिवार जिनके मुखिया गंभीर लाइलाज बिमारी जैसे कैंसर, एड्स,एनीमिया तथा कुष्ठ रोग से पीड़ित है। 
4. ऐसे परिवार जिनके मुखिया स्वयं या उनके पति नि:शक्त है।
5. परिवार जिनके मुखिया 60 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग हैं तथा जिनके पास आजीविका के सुनिश्चित साधन नहीं हैं।
6.  ऐसे परिवार जिनके मुखिया बंधवा मजदूर हैं।
7.  जिसके मुखिया आवासहिन् है। 

प्राथमिकता वाले परिवार में कौन शामिल होगा ?

1. समस्त भूमिहीन कृषक परिवार।
2. ढाई एकड़ तक भूमि धारक सीमान्त कृषक तथा पांच एकड़ तक लघु कृषक के समस्त परिवार। 
3. ऐसे समस्त परिवार जिनके मुखिया असंगठित श्रमकार सामजिक सुरक्षा अधिनियम 2008 के   अंतर्गत असंगठित श्रमिक के रूप में पंजीकृत है।
4. जिनके परिवार के मुखिया भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार अधिनयम 1996 के अंतर्गत निर्माण श्रमिक के रूप में पंजीकृत है। 

अंत्योदय  वाले राशन कार्ड धारी को क्या मिलेगा ? 

राशन सामग्री मासिक पात्रता दर
चावल प्रति कार्ड 35 किलो 1 रूपए प्रति किलो
नमक अनुसूचित क्षेत्र में 2 किलो, गैर अनुसूचित क्षेत्र में 1 किलो नि:शुल्क
चना समस्त अनुसूचित क्षेत्र में 2 किलो 5 रूपए प्रति किलो
केरोसीन 1 लीटर प्रति कार्ड 18 रूपए प्रति लीटर
प्राथमिकता वाले राशन कार्ड धारी को क्या मिलेगा ?

नि:शक्तजन कार्ड वाले परिवार में कौन शामिल होगा?

        परिवार का कोई भी सदस्य दिव्यांग है और उसका प्रमाण पत्र है वह हरा राशन कार्ड के लिए पात्र होगा
राशन सामग्री मासिक पात्रता दर
चावल 10 किलो 1 रूपए प्रति किलो
ए. पी. एल. कार्ड वाले परिवार में कौन शामिल होगा ?

 
राशन सामग्री मासिक पात्रता दर
चावल 10 किलो 1 रूपए प्रति किलो
राशन कार्ड कैसे बनायें ?
  हर गरीब परिवार को राशन कार्ड की बड़ी आवश्यकता होती है, कोई भी परिवार राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है। यदि वह निवासी है तो नगर पंचायत में जरुरी दस्तावेज के साथ आवेदन कर सकता है। ग्राम पंचायत का निवासी है तो ग्राम पंचायत में अथवा नगर पंचायत  निवासी है तो नगर पंचायत में जरुरी दस्तावेज के साथ आवेदन कर सकता है। 

       राशन कार्ड बनवाने के लिए जरुरी दस्तावेज 

  • नवीन राशन कार्ड के लिए फॉर्म। 
  • आधार कार्ड। (छाया प्रति)
  • बैंक पासबुक। 
  • पासपोर्ट साइज दो फोटो। 
  • मतदाता परिचय पत्र।        

राशन कार्ड फॉर्म डाउनलोड - (Ration card Form Download)         

राशन कार्ड में नाम कैसे देखे 

राशन कार्ड में अपना नाम देखने के लिए google में सर्च करे CG khadya या khadya.cg.nc.in में जाकर अपना नाम देख सकते हैं। 
नाम  देखने  के लिए  khady.cg.nic.in पर जाएँ .... पेज खुल जाने के बाद Menubaar के निचे में जनभागीदारी  नजर आएगी।  उसे खोलें ,,, अब आप नए पेज पर होंगे।  यहाँ राशन कार्ड सम्बंधित जानकारी दिखाई देगी। 

    राशन कार्ड सम्बंधित जानकारी के निचे    


 यह दिखाई दे रही होगी यहाँ से आप राशन कार्ड की सम्पूर्ण जानकारी देख सकते हैं। 

          आज का हमारा लेख Ration card list me name kaise dekhe?, Ration card kaise banaye, Ration card suchi kaise dekhe, Ration card list kaise download करें पर आधारित था।  यह पोस्ट कैसा रहा हमें Comment Box में जरूर बताएं।

और नया पुराने